हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

विद्याधन स्कॉलरशिप 2026: इस स्कॉलरशिप के तहत मैट्रिक वाले विद्यार्थियों को मिल रहा है 75 हजार स्कॉलरशिप प्रत्येक वर्ष 

विद्याधन स्कॉलरशिप 2026: इस स्कॉलरशिप के तहत मैट्रिक वाले विद्यार्थियों को मिल रहा है 75 हजार स्कॉलरशिप प्रत्येक वर्ष 

नमस्कार दोस्तों आज हम इस पोस्ट में आप लोगों को एक ऐसे स्कॉलरशिप के बारे में बताने वाले हैं, जिस स्कॉलरशिप के तहत आपको हर वर्ष 75 हजार तक का स्कॉलरशिप मिलेगा। अगर आप 2026 में मैट्रिक किसी भी बोर्ड से पास किए हैं और आपका अंक 75% या इससे ज्यादा है और दिव्यांग बच्चों के लिए 65% या इससे ज्यादा है तो आप इस स्कॉलरशिप को पा सकते हैं लेकिन इस स्कॉलरशिप को लेने के लिए कुछ प्रक्रिया है जिस प्रक्रिया को हम बहुत अच्छे तरीके से इस पोस्ट के माध्यम से समझते हैं आप लोग इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक अच्छे से पढ़ लीजिएगा। 

• बिहार बोर्ड के ऐसे बच्चे जिनके अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख से कम हो, उन्हें को लाभ मिलेगा

अगर आपका मैट्रिक में 75 परसेंट और दिव्यांग बच्चों के लिए पैसा परसेंट या इससे ज्यादा अंक है तो आप इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस द स्कॉलरशिप के लिए आपको सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा मैं आपको अच्छे से नीचे बता देता हूं। 

• Passport size photo 

• 10th Marksheet 

• Income Certificate 

 • विद्यार्थी के नाम से ईमेल आईडी

आवेदन करने के बाद आप सभी को आपके अंक के हिसाब से आपको सिलेक्ट किया जाएगा और एक मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा जिस मेरिट लिस्ट में जिन-जिन बच्चों का नाम होगा उन बच्चों का एक एग्जाम दिया जाएगा और एग्जाम के साथ-साथ इंटरव्यू लिया जाएगा। एग्जाम में सिलेबस क्या रहेगा मैं आपको नीचे बता देता हूं और इंटरव्यू में कुछ ज्यादा नहीं बल्कि आपके डिटेल्स के बारे में पूछे जाएंगे जैसे कि आपका नाम क्या है आपके पिताजी का नाम क्या है आपका घर कहां है यह सब पूछा जाएगा और बाकी जो एग्जाम होगा उसे एग्जाम में सिलेबस से क्वेश्चन पूछे जाएंगे जो सिलेबस मैं आपको नीचे बता देता हूं बहुत आसान सिलेबस है और मुझे उम्मीद है कि आप इस सिलेबस को पढ़कर इस एग्जाम में सफलता पा सकते हैं और आप भी 75000 तक का हर वर्ष स्कॉलरशिप ले सकते हैं। 

ऐसा नहीं है कि आपको एक साल ही इस स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा अगर आप एक बार दसवीं पास कर ये क्वालीफाई कर लेते हैं, तू आगे अगर आप 11th, 12th या फिर इसे आगे ग्रेजुएशन , diploma, ITI, paramedical इत्यादि। जो भी आप कोर्स करेंगे आपको हर वर्ष पैसा आपकी काबिलियत और पढ़ाई के हिसाब से दिया जाएगा। सीधी सी बात है यदि आप एक बार इस परीक्षा में सफल हो जाते हैं तो आप आगे 10 साल तक भी पढ़ाई करेंगे ना तो आपको हर वर्ष इस स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा यह लाभ आपको आपकी कोर्स के ऊपर डिपेंड करेगा जितना बेहतरीन कोर्स होगा उतना ही ज्यादा आपको इस स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।

Exam Mode: 

यह परीक्षा ऑनलाइन के माध्यम से ली जाएगी, घर बैठे आप अपनी मोबाइल फोन या लैपटॉप के माध्यम से इस परीक्षा को दे सकते हैं। इस परीक्षा को देने के लिए आपको कहीं भी नहीं जाना पड़ेगा। बस आप अपने घर बैठे मोबाइल फोन या लैपटॉप के माध्यम से इस एग्जाम को आसानी से दे सकते हैं।

विद्याधन छात्रवृत्ति योजना क्या है?

विद्याधन एक अखिल भारतीय उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम है, सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन के नाम से जाना जाता है।

सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संस्था है इसकी स्थापना कुमारी शिबुलाल और एस. डी. शिबुलाल द्वारा 1999 में की गई थी। हमें आपको यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि हमने 2022 में बिहार के छात्रों के लिए अपनी प्रतिष्ठित विद्याधन छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। वर्तमान में हमारे कार्यक्रम में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, ओडिशा, दिल्ली, लद्दाख, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के 10,000 से अधिक छात्र शामिल हैं। अब तक हमने इन राज्यों में 78,000 छात्रवृत्तियां दी हैं और हमारे पूर्व छात्रों में कई डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स आदि शामिल हैं। हमारा लक्ष्य अगले 2-3 वर्षों में विद्याधन योजना को भारत के अधिकांश राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों तक विस्तारित करते हुए 1,00,000 छात्रवृत्तियों तक पहुंचाना है।

विद्याधन छात्रवृत्ति कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों की कॉलेज शिक्षा में सहायता प्रदान करता है। छात्रों का चयन 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एक कठोर चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। उन्हें आरंभ में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए 10,000 रुपये प्रति वर्ष और डिप्लोमा के लिए 15,000 रुपये प्रति वर्ष की दो वर्षीय छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। यदि वे अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो उन्हें उनकी रुचि के किसी भी डिग्री पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी; ये छात्रवृत्तियां सीधे फाउंडेशन या फाउंडेशन के साथ पंजीकृत बाहरी प्रायोजकों द्वारा प्रदान की जाती हैं। स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति की राशि 25,000 रुपये से 75,000 रुपये प्रति वर्ष तक भिन्न होती है। चयनित छात्रों को सॉफ्ट स्किल्स का प्रशिक्षण और करियर परामर्श भी प्रदान किया जाता है।

यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों के लिए है, जो ऐसे परिवारों से आते हैं जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है।

Bihar Intermediate Vidyadhan Scholarship Program 2026:

छात्रों को इस वर्ष 2026 में बिहार से 10वीं या एसएसएलसी परीक्षा 75% से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए (दिव्यांग छात्रों के लिए 65%)। चयनित छात्र फाउंडेशन से दो साल की छात्रवृत्ति के पात्र होंगे। यदि वे अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो उन्हें उनकी रुचि के किसी भी डिग्री पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। पात्र छात्र 7 जुलाई 2026 से पहले www.vidyadhan.org पर लॉग इन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया vidyadhan.bihar@sdfoundationindia.com पर लिखें या +91 8068333500 पर संपर्क करें।

हम आपसे अनुरोध करते हैं कि शिक्षा विभाग के हितधारकों, विशेषकर सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों तक यह सूचना पहुंचाने में हमारी सहायता करें। यदि उपरोक्त सूचना को शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाए और आपके अधीन आने वाले विद्यालयों के साथ भी साझा किया जाए, तो हम आपके आभारी होंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों तक यह सूचना पहुंच सके।

पात्रता मापदंड

✅परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से कम होनी चाहिए।

✅विद्यार्थी ने वर्ष 2026 में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण किया हो।

✅न्यूनतम 75% अंक या 7.5 CGPA होना आवश्यक है।

✅दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 65% अंक या 6.5 CGPA आवश्यक है।

✅ हर जाति का स्टूडेंट आवेदन कर सकता है?

आवश्यक दस्तावेज

✅पासपोर्ट साइज फोटो

✅10वीं की मार्कशीट

✅आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार/प्रखंड द्वारा जारी)

✅छात्र/छात्रा के नाम से ईमेल आईडी

आवेदन की अंतिम तिथि: 7 जुलाई 

परीक्षा की तिथि: 19 जुलाई

✅12वीं कक्षा पूर्ण होने तक तथा मेरिट के आधार पर ग्रेजुएशन तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

✅विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

✅विद्यार्थी निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के लिए हमने किसी भी व्यक्ति या संस्था को अधिकृत नहीं किया है।

Syllabus:

✅गणित (Mathematics) – प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात, साधारण बीजगणित, ज्यामिति आदि।

✅विज्ञान (Science) – कक्षा 9–10 का भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान।

✅तार्किक क्षमता (Reasoning) – श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग, पैटर्न, मानसिक योग्यता।

✅सामान्य ज्ञान (General Knowledge) – भारत, वर्तमान घटनाएँ, बुनियादी सामान्य ज्ञान।

✅अंग्रेज़ी (English) – व्याकरण, शब्दावली, पठन-बोध (Comprehension)।

Official Notice PDF Click Hare 
Paper Cutting PhotoClick Here 
Apply Link Click Here 
WhatsApp GroupClick Here 

 

Leave a Comment