हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

Bihar Matric Scholarship 2026 Payment Status Check Kaise Kare | ₹10,000 Scholarship Update

Bihar Matric Scholarship 2026 Payment Status Check Kaise Kare | ₹10,000 Scholarship Update

Payment Status कैसे चेक करें?

नमस्कार दोस्तों, आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी को Bihar Board Matric Scholarship 2026 का Payment Status कैसे चेक करना है इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं। यदि आपने भी मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपका पैसा आया है या नहीं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

इस पोस्ट में हम आपको Payment Status चेक करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताएंगे। इसलिए आप सभी इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए और हर एक जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए, ताकि आपको Payment Status चेक करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

Whatsapp channel follow

 

बिहार बोर्ड मैट्रिक/इंटर स्कॉलरशिप इंटर 2026 आवेदन की तिथि और अंतिम तिथि कब तक है। 

नमस्कार दोस्तों,

आज हम आपको बिहार बोर्ड मैट्रिक एवं इंटर स्कॉलरशिप 2026 की आवेदन तिथि और अंतिम तिथि के बारे में जानकारी देने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मई 2026 से शुरू कर दिया गया है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि अभी विभाग द्वारा जारी नहीं की गई है। जैसे ही अंतिम तिथि की घोषणा होगी, इसकी जानकारी आधिकारिक MedhaSoft पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसलिए सभी छात्र-छात्राएं समय रहते अपना आवेदन अवश्य कर लें और नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से पोर्टल चेक करते रहें।

आवेदन शुरू: 25 मई 2026 

अंतिम तिथि: अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है। MedhaSoft पोर्टल पर “Last Date” को बाद में अपडेट किया जाएगा।

Aadhar Seeding क्या होता हैं?

आधार सीडिंग का अर्थ है आपके आधार नंबर को आपके बैंक खाते से जोड़ना। बिहार बोर्ड स्कॉलरशिप का पैसा प्राप्त करने के लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है। यदि आपका खाता आधार सीडेड नहीं है, तो स्कॉलरशिप की राशि आपके खाते में आने में समस्या हो सकती है। इसलिए सभी छात्र-छात्राएं अपने बैंक खाते की आधार सीडिंग और DBT स्थिति अवश्य जांच लें।

Aadhar Seeded क्या होता हैं?

Aadhaar Seeded का अर्थ है कि छात्र का आधार नंबर उसके बैंक खाते से सफलतापूर्वक लिंक हो चुका है। जब बैंक खाता Aadhaar Seeded होता है, तब सरकार द्वारा भेजी जाने वाली स्कॉलरशिप एवं अन्य DBT भुगतान सीधे बैंक खाते में प्राप्त किए जा सकते हैं। इसलिए सभी छात्रों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनका बैंक खाता Aadhaar Seeded है।

NPCI Mapping/NPCI Seeding/NPCI Mapper क्या होता हैं?

NPCI Mapping का अर्थ है आधार नंबर को NPCI के डेटाबेस में किसी बैंक खाते के साथ जोड़ना। सरकार द्वारा भेजी जाने वाली स्कॉलरशिप, पेंशन एवं अन्य DBT राशि NPCI Mapper में सक्रिय बैंक खाते में ही प्राप्त होती है। इसलिए सभी छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक होने के साथ-साथ NPCI Mapper में भी सक्रिय हो, ताकि भुगतान प्राप्त करने में कोई समस्या न हो।

स्कॉलरशिप के लिए क्यों जरूरी है?

बिहार बोर्ड मैट्रिक/इंटर स्कॉलरशिप का पैसा DBT के माध्यम से भेजा जाता है। इसलिए केवल आधार लिंक होना ही काफी नहीं है, बल्कि NPCI Mapping भी Active होनी चाहिए।

DBT Enable क्या होता है?

DBT Enable (Direct Benefit Transfer Enabled) का मतलब है कि आपका बैंक खाता सरकारी योजनाओं के पैसे सीधे प्राप्त करने के लिए सक्रिय है।

यदि आपका बैंक खाता DBT Enabled है, तो स्कॉलरशिप, पेंशन, गैस सब्सिडी आदि की राशि सीधे आपके खाते में भेजी जा सकती है।

DBT Enable क्यों जरूरी है?

बिहार बोर्ड मैट्रिक/इंटर स्कॉलरशिप का पैसा DBT के माध्यम से भेजा जाता है। यदि आपका खाता DBT Enabled नहीं है, तो भुगतान आने में समस्या हो सकती है।

Form Rejected By PFMS

यदि आपके आवेदन की स्थिति में “Form Rejected By PFMS” दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि बैंक या आधार संबंधी जानकारी के सत्यापन में कोई त्रुटि पाई गई है। ऐसी स्थिति में छात्र को अपने बैंक खाते, आधार लिंकिंग, NPCI मैपिंग तथा आवेदन में दर्ज जानकारी की जांच करनी चाहिए।

🗣️स्कॉलरशिप वालों के लिए आवश्यक सूचना:-

1.मैट्रिक 2025 स्कॉलरशिप पोर्टल केवल छात्राओं के लिए जल्द ही खोला जाएगा।

2.पंजीकरण के लिए छात्र के पास निम्न विवरण होना अनिवार्य है: छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जिला का नाम, कुल अंक, रोल नंबर, डिवीजन, जन्म तिथि (10वीं के अनुसार), आधार विवरण, लिंग, श्रेणी, मोबाइल नंबर, वैकल्पिक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।

3.यह पोर्टल वर्तमान में केवल BSEB 2025 से मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण छात्रों के लिए खुला है।

4.बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी मैट्रिक 2025 छात्रवृत्ति विज्ञापन के अनुसार पात्र छात्र/छात्राओं को आवेदन करना होगा।

5.एक छात्र/छात्रा को यह छात्रवृत्ति केवल एक बार मिलेगी।

6.आधार में दर्ज नाम छात्र के नाम (आवेदन के अनुसार) के समान होना चाहिए।

7.पंजीकरण के लिए छात्र/छात्रा या परिवार के किसी सदस्य का एक यूनिक मोबाइल नंबर उपयोग किया जा सकता है। इसे भविष्य की सूचनाओं के लिए सक्रिय रखें।

8.पंजीकरण के लिए छात्र/छात्रा या परिवार के किसी सदस्य की एक यूनिक ईमेल आईडी उपयोग की जा सकती है। इसे भविष्य की सूचनाओं के लिए सक्रिय रखें।

9.छात्र/छात्राएं छात्र का नाम, पिता का नाम, कुल प्राप्त अंक, 10वीं के अनुसार जन्म तिथि, आधार विवरण, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी देकर पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

10.पंजीकरण के बाद बैंक खाते का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद User ID और Password पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। यदि 10 दिनों के भीतर User ID और Password प्राप्त नहीं होता है, तो “Get User ID and Password” पर क्लिक करके स्थिति/SMS (BRGOVT) जांचें। यदि 15 दिनों के भीतर भी प्राप्त नहीं होता है, तो सत्यापन पूरा होने तक प्रतीक्षा करें।

अपना User ID और Password किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें।

11.सुनिश्चित करें कि आवेदन की प्रविष्टि और अंतिम सबमिशन आपके सामने और आपके द्वारा ही किया जाए। किसी भी साइबर धोखाधड़ी या गलती की जिम्मेदारी आपकी होगी।

आवेदन फॉर्म के अंतिम सबमिशन के बाद उसकी एक प्रति भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट कर लें। अंतिम सबमिशन के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

🗣️मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना 2026:

“Invalid Registration No! Your Name And Registration No. is not in the list.”

इसका मतलब है कि MedhaSoft पोर्टल आपके द्वारा दर्ज किया गया Registration Number और Name अपने रिकॉर्ड में नहीं पा रहा है।

कुछ कारण हो सकते हैं:

1️⃣ Registration Number गलत दर्ज हुआ है

•10वीं की मार्कशीट/एडमिट कार्ड से Registration No. दोबारा मिलाइए।

•एक भी अंक गलत होने पर यह त्रुटि आ सकती है।

2️⃣ Name बिल्कुल मार्कशीट जैसा नहीं है

•नाम में स्पेलिंग, स्पेस या initials का अंतर होने पर समस्या आ सकती है।

3️⃣ गलत योजना/वर्ष का फॉर्म खुला है

•MedhaSoft पर अलग-अलग वर्षों और योजनाओं के लिए अलग लिंक होते हैं।

•सुनिश्चित करें कि आप उसी वर्ष के लिए आवेदन कर रहे हैं जिसके लिए पोर्टल खुला है।

4️⃣ आपका डेटा अभी पोर्टल में अपडेट नहीं हुआ है

•कभी-कभी बोर्ड से डेटा अपलोड होने में समय लगता है।

5️⃣ आप पात्र सूची (eligible list) में नहीं हैं

•कुछ योजनाओं में केवल विशेष श्रेणी या निर्धारित अंकों वाले छात्रों का डेटा उपलब्ध रहता है।

❓*क्या करें?

✅ Registration No. और Roll No. मार्कशीट से मिलाएँ।

✅ Name बिल्कुल मार्कशीट के अनुसार लिखें।

✅ सही योजना/सही वर्ष का लिंक खोलें।

✅ स्कूल/कॉलेज या MedhaSoft हेल्पलाइन से संपर्क करें यदि सभी जानकारी सही है।

Some important link:-

Apply onlineclick 
Payment status checkclick 
Yt channelfollow
whatsapp channelfollow

 

 

 

Leave a Comment