हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

24 September Class 12th History half-yearly exam 2026 Answer Key: बिहार बोर्ड 12th, 24 सितंबर इतिहास अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आंसर की, यहाँ से प्राप्त करें।

24 September Class 12th History half-yearly exam 2026 Answer Key: बिहार बोर्ड 12th, 24 सितंबर इतिहास अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आंसर की, यहाँ से प्राप्त करें। 

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सभी विद्यार्थी उम्मीद है कि आप सभी विद्यार्थी काफी अच्छे होंगे और अच्छे तरीके से पढ़ाई कर रहे होंगे मैं आप सभी विद्यार्थियों को बतला दूं कि जो भी इंटर के विद्यार्थी हैं आप लोगों का 24 सितंबर के दिन इतिहास का पेपर आयोजित होने वाला है तो जो जो विद्यार्थी इस पेपर में बैठने वाले हैं आप लोग एक बार इस आर्टिकल को जरूर से समझ लीजिएग

क्योंकि हम आपको बतलाने वाले हैं कि आप 24 सितंबर के लिए किस प्रकार से इतिहास के बदले क्वेश्चन पेपर का आंसर की प्राप्त कर सकते हैं उसके बारे में पूरी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे और साथ में हम आपको बतलाने वाले हैं कि आप इसका आंसर की कैसे प्राप्त करेंगे आंसर की आप लोगों को प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया बतलाएंगे

WhatsApp channel follow

 

जो भी विद्यार्थी अब तक व्हाट्सएप चैनल को फॉलो नहीं किए हैं आप अभी जाकर व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर लीजिए क्योंकि व्हाट्सएप चैनल में आप सभी विद्यार्थियों का जो इतिहास का वायरल क्वेश्चन पेपर का आंसर की होगा उसको हम सबसे पहले भेज देंगे और जो विद्यार्थी व्हाट्सएप चैनल में जुड़े हुए हैं उनका आंसर की सबसे पहले मिल जाता है इसीलिए आप सभी विद्यार्थी व्हाट्सएप चैनल को जरूर से फॉलो कर लीजिए उसमें लाखों बच्चे पहले से जुड़े हुए हैं और परीक्षा समाप्त होने के बाद उसके बाद जो बिहार बोर्ड से जुड़ा अपडेट होगा सभी जानकारी आपको इसी चैनल में मिलेगी आपको फॉलो कर लेना हैं

12th History Subjective Question Answer

लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उत्तर

1. सिन्धु घाटी सभ्यता की भौगोलिक सीमा क्या थी?

उत्तर: सिंधु घाटी सभ्यता एक त्रिभुजाकार क्षेत्र में फैली हुई थी:

उत्तर: मांडा (जम्मू-कश्मीर)

दक्षिण: दैमाबाद (महाराष्ट्र)

पूर्व: आलमगीरपुर (उत्तर प्रदेश)

पश्चिम: सुतकांगेडोर (बलूचिस्तान, पाकिस्तान)

3. मौर्यकालीन इतिहास के किन्हीं दो प्रमुख साहित्यिक स्रोतों के नाम लिखें।

उत्तर:

कौटिल्य (चाणक्य) द्वारा रचित ‘अर्थशास्त्र’

मेगास्थनीज द्वारा रचित ‘इंडिका’

4. किन्हीं दो स्मृति ग्रंथों के नाम लिखें।

उत्तर:

मनुस्मृति

याज्ञवल्क्य स्मृति

5. भारत में सबसे पहले सोने के सिक्के किसने और कब जारी किए?

उत्तर: भारत में सबसे पहले सोने के सिक्के हिन्द-यूनानी (Indo-Greeks) शासकों ने ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी में जारी किए थे। (कुषाण शासक कनिष्क/विम कडफिसेस ने इसे व्यापक रूप से नियमित किया)।

6. गोत्र से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: वैदिक परंपरा के अनुसार, ‘गोत्र’ किसी एक मूल पुरुष या ऋषि के वंशज होने की पहचान को दर्शाता है। एक ही गोत्र के सदस्य आपस में विवाह नहीं कर सकते थे (गोत्र बहिर्विवाह नियम)।

7. दिगम्बर और श्वेताम्बर कौन थे?

उत्तर: ये जैन धर्म के दो प्रमुख संप्रदाय हैं:

दिगम्बर: ये मोक्ष प्राप्ति के लिए नग्न रहने के नियम का पालन करते हैं।

श्वेताम्बर: ये सफ़ेद (श्वेत) वस्त्र धारण करते हैं।

8. अभिलेखशास्त्र क्या है?

उत्तर: पत्थरों, धातुओं, स्तंभों या प्राचीन चट्टानों पर उकेरे गए लेखों (अभिलेखों) के अध्ययन और उनकी व्याख्या करने की विद्या को अभिलेखशास्त्र (Epigraphy) कहा जाता है।

9. पाटलिपुत्र नगर की स्थापना किसने और कब की थी?

उत्तर: पाटलिपुत्र नगर की स्थापना उदयन (हर्यंक वंश के शासक) ने 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व (लगभग 490 ई०पू०) में गंगा और सोन नदी के संगम पर की थी।

10. वेद कितने हैं? उनके नाम लिखें।

उत्तर: वेद कुल चार हैं:

ऋग्वेद

सामवेद

यजुर्वेद

अथर्ववेद

11. गुप्तकाल के दो प्रसिद्ध मंदिरों के नाम लिखें।

उत्तर:

देवगढ़ का दशावतार मंदिर (झांसी, उत्तर प्रदेश)

भितरगांव का ईंटों का मंदिर (कानपुर, उत्तर प्रदेश)

12. ‘किताब-उल-हिन्द’ की दो विशेषताएँ लिखें।

उत्तर:

इसकी रचना अल-बिरूनी ने अरबी भाषा में सरल और स्पष्ट शैली में की थी।

इसमें 80 अध्याय हैं जो धर्म, दर्शन, खगोल विज्ञान, रीति-रिवाजों और सामाजिक जीवन का विस्तृत वर्णन करते हैं।

13. इब्न बतूता कौन था? वह किसके शासनकाल में भारत आया था?

उत्तर: इब्न बतूता मोरक्को (अफ्रीका) का एक प्रसिद्ध मुस्लिम यात्री और विद्वान था। वह 1333 ई० में दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में भारत आया था।

14. ‘रेहला’ की कोई दो विशेषताएँ लिखें।

उत्तर:

यह इब्न बतूता का एक यात्रा वृत्तांत है जो अरबी भाषा में लिखा गया है।

इसमें 14वीं शताब्दी के भारत के सामाजिक, व्यापारिक, डाक व्यवस्था और सांस्कृतिक जीवन का जीवंत विवरण मिलता है।

15. निर्गुण भक्ति परंपरा क्या है?

उत्तर: निर्गुण भक्ति परंपरा में ईश्वर के निराकार (बिना किसी रूप या मूर्ति के) स्वरूप की पूजा की जाती है। इसमें बाह्य आडंबरों, जाति-पाति और मूर्ति पूजा का विरोध किया गया (जैसे: कबीर दास और गुरु नानक देव)।

17. किन्हीं चार नयनार संतों के नाम लिखें।

उत्तर:

अप्पर (Appar)

संभंदर (Sambandar)

सुंदरर (Sundarar)

माणिक्यवाचकर (Manikkavachakar)

18. अमीर खुसरो कौन थे?

उत्तर: अमीर खुसरो सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया के शिष्य, एक प्रसिद्ध कवि, संगीतकार और इतिहासकार थे। इन्हें ‘तूती-ए-हिंद’ (भारत का तोता) कहा जाता है और इन्हें कव्वाली तथा तबला-सितार का जनक माना जाता है।

19. गुरु नानक का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर: गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को तलवंडी (अब ननकाना साहिब, पाकिस्तान) में हुआ था।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न एवं उत्तर

26. सिन्धु घाटी सभ्यता के आर्थिक जीवन की चर्चा करें।

उत्तर: सिंधु घाटी सभ्यता का आर्थिक जीवन अत्यंत समृद्ध था:

कृषि: अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि था। गेहूं, जौ, मटर, कपास और चावल जैसी फसलें उगाई जाती थीं। सिंचाई के लिए नदियों के पानी का उपयोग किया जाता था।

पशुपालन: गाय, बैल, भेड़, बकरी, और सुअर पाले जाते थे।

शिल्प एवं उद्योग: मनके बनाना, मुहरें तैयार करना, तांबे व कांसे के बर्तन और मूर्तियाँ बनाना प्रमुख उद्योग थे।

व्यापार: आंतरिक और विदेशी दोनों व्यापार उन्नत स्थिति में थे। मेसोपोटामिया, ओमान और बहरीन के साथ समुद्री व स्थलीय मार्गों से व्यापार होता था।

27. बौद्ध मूर्तिकला के विकास का वर्णन करें।

उत्तर: बौद्ध मूर्तिकला का विकास मुख्यतः तीन शैलियों में हुआ:

गांधार कला: यूनानी (ग्रीक) प्रभाव के कारण बुद्ध की मूर्तियों को यूनानी देवता अपोलो जैसा रूप दिया गया। इसमें यथार्थवादी शारीरिक विवरण और घुंघराले बाल देखने को मिलते हैं।

मथुरा कला: यह पूरी तरह से स्वदेशी शैली थी। इसमें बुद्ध की मूर्तियों को लाल बलुआ पत्थर से शक्तिशाली और अध्यात्म से परिपूर्ण बनाया गया।

अमरावती कला: इस शैली में बुद्ध के जीवन की घटनाओं (जातक कथाओं) को संगमरमर जैसी पट्टिकाओं पर उकेरा गया।

28. मौर्य साम्राज्य के नगर प्रशासन पर प्रकाश डालें।

उत्तर: मेगास्थनीज की ‘इंडिका’ के अनुसार मौर्य काल में राजधानी पाटलिपुत्र का नगर प्रशासन 30 सदस्यों की एक समिति द्वारा चलाया जाता था:

यह समिति 6 उप-समितियों (प्रत्येक में 5 सदस्य) में विभाजित थी:

प्रथम समिति: औद्योगिक कला और शिल्प का निरीक्षण।

द्वितीय समिति: विदेशियों की देखरेख और सहायता।

तृतीय समिति: जन्म और मृत्यु का पंजीकरण।

चतुर्थ समिति: व्यापार और वाणिज्य का नियमन।

पंचम समिति: निर्मित वस्तुओं की बिक्री पर नियंत्रण।

षष्ठ समिति: बिक्री कर (Tax) की वसूली।

29. भारत में सूफियों के योगदान की समीक्षा करें।

उत्तर: भारत में सूफी आंदोलन ने सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:

धार्मिक सहिष्णुता: सूफियों ने हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा दिया और कट्टरता को दूर करने का प्रयास किया।

मानव सेवा: खानकाहों के माध्यम से गरीबों और असहायों को भोजन (लंगर) और शरण दी गई।

भाषा और साहित्य: सूफियों ने क्षेत्रीय भाषाओं (जैसे- हिंदवी, उर्दू, पंजाबी) के विकास में बड़ा योगदान दिया।

संगीत: कव्वाली और समा संगीत के माध्यम से भक्ति भावना को जन-जन तक पहुँचाया।

30. भक्ति आन्दोलन की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालें।

उत्तर: भक्ति आंदोलन (मध्यकालीन भारत) की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

एकेश्वरवाद: केवल एक ही ईश्वर की भक्ति पर जोर दिया गया।

जाति-पाति का विरोध: भक्ति मार्ग सभी के लिए (बिना किसी जाति, वर्ण या लिंग भेदभाव के) खुला घोषित किया गया।

स्थानीय भाषाओं का प्रयोग: संतों ने संस्कृत के स्थान पर आम जनता की स्थानीय भाषाओं (अवधी, ब्रज, तमिल, हिंदी) में उपदेश दिए।

गुरु का महत्त्व: ईश्वर प्राप्ति के लिए गुरु के मार्गदर्शन को अनिवार्य माना गया।

आडंबरों का खंडन: मूर्ति पूजा, बलि प्रथा और बाह्य कर्मकांडों का कड़ा विरोध किया गया।

इस परीक्षा का रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा? 

आपको पता है कि 24 सितंबर के बाद ऑलमोस्ट आप सभी का पेपर समाप्त हो जाएगा अब आप लोग का पूछना है कि इसका रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा तो मैं आपको बतला दूं की परीक्षा समाप्त होने के बाद एक हफ्ते का समय लिया जाएगा कॉपी जांच करने के लिए उसके बाद आपका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा यानी अक्टूबर के पहले हफ्ते में आप लोग का रिजल्ट जारी किया जा सकता है

और जो रिजल्ट जारी किया जाएगा आपके स्कूल द्वारा जारी किया जाएगा आप अभी जिस स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और जिस स्कूल में अपने पेपर दिया है उसी स्कूल में जाकर आप अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं

24 September Class 12th History half-yearly exam 2026 Answer Key:-

जो भी विद्यार्थी इंटर के हैं और वह 24 सितंबर के लिए इतिहास के वायरस क्वेश्चन पेपर का आंसर की प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए हमने आंसर की तैयार कर लिया है आपको पता है कि जो हम आंसर की बताते हैं वही आपकी परीक्षा में पूछे जाते हैं तो हमने जो जो आंसर की बतलाया है आप उनको याद कर लीजिएगा उसके बाद ही परीक्षा देने जाएगा नीचे आप देख सकते हैं आपको ऑब्जेक्टिव प्रश्न और सब्जेक्टिव प्रश्न दोनों डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है आप अभी चाहिए दिए गए लिंक पर क्लिक करके आंसर की डाउनलोड कर लीजिए और उसको अच्छे से रिवीजन कर लीजिएगा क्योंकि यही सब प्रश्न आपकी परीक्षा में आएगा

Some important link:- 

24 September Class 12th History Objective Answer KeyDownload
24 September Class 12th History Subjective Answer KeyDownload
WhatsApp channelfollow
Telegram channelfollow

 

 

 

Leave a Comment