बिहार बोर्ड से 2028 में 10वीं एवं 12वीं का फाइनल एग्जाम देने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट निकलकर आई हुई है।
मैट्रिक परीक्षा 2028 के रजिस्ट्रेशन में गलत/फर्जी जानकारी भरने से क्या समस्या हो सकती है, कौन फॉर्म भर सकता है, अंतिम तारीख क्या है और छात्रों को अभी क्या करना चाहिए। 25 सितंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार मैट्रिक परीक्षा 2028 के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाई गई है। आज की यह खबर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2028 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2028 के रजिस्ट्रेशन को लेकर एक महत्वपूर्ण चेतावनी दी है। खबर में बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में छात्र का नाम, पता या अन्य जानकारी गलत तरीके से भरने पर कार्रवाई हो सकती है।
दोस्तों यहां पर आपको एक बात समझनी पड़ेगी कि इसका मतलब यह नहीं है की छोटी-मोटी अगर कोई गलती होती है तो डायरेक्ट आपका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा और आपको परीक्षा में बैठने का अनुमति नहीं दी जाएगी ऐसा कोई बात नहीं है।
BSEB 9th 11th Registration Last Date 2026-28
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 9वीं एवं 11वीं का रजिस्ट्रेशन का अंतिम तिथि 24 सितंबर तक दिया गया था लेकिन अब उसको बढ़कर 9 अक्टूबर तक कर दिया गया है यानी कि अब छात्र-छात्राएं 9 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसलिए जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन अभी बाकी है, वे अपने स्कूल से संपर्क करें।
| हर एक प्रकार के Update के लिए हमारा WhatsApp Group Join करें | Click Now |
अगर किसी भी छात्र छात्राओं का
नाम गलत है।
माता या पिता का नाम गलत है।
जन्मतिथि गलत है।
पता या अन्य विवरण गलत है।
या कोई ऐसी जानकारी डाल दी गई है जो वास्तविक दस्तावेजों से मेल नहीं खाती
तो इसे नजरअंदाज मत कीजिए।
फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह चेक करें।
बिहार बोर्ड की पिछली प्रक्रियाओं में भी विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, फोटो, जन्मतिथि, श्रेणी, लिंग और विषय जैसी जानकारी को जांचने और त्रुटि होने पर सुधार कराने की व्यवस्था रही है।
विद्यार्थियों को क्या करना है?
जो भी विद्यार्थी बिहार बोर्ड से 2028 में 10th और 12th का फाइनल एग्जाम देने वाले हैं आप सभी विद्यार्थी आपके आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र और स्कूल रिकॉर्ड में जो सही जानकारी है, उसी के अनुसार जानकारी दर्ज होनी चाहिए।
🔴स्कूल के प्रधानाचार्य के लिए भी महत्वपूर्ण
रजिस्ट्रेशन का काम स्कूल के लॉगिन के माध्यम से स्कूल प्रधान/अधिकृत व्यक्ति द्वारा किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार प्रक्रिया में लॉगिन, फीस भुगतान, छात्र जोड़ना, विवरण भरना और घोषणा-पत्र अपलोड करना जैसे चरण शामिल हैं। इसलिए छात्रों को अपने स्तर से परेशान होने की जरूरत नहीं है।
सबसे पहले अपने स्कूल से संपर्क करें और अपने रजिस्ट्रेशन की स्थिति तथा भरी गई जानकारी की जांच करें।
मुख्य बात यह है कि जानबूझकर गलत, फर्जी या गलत पहचान वाली जानकारी नहीं देनी चाहिए और रजिस्ट्रेशन में दर्ज विवरण को आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार सही रखना चाहिए।
तो दोस्तों, अगर आप Bihar Board Matric Exam 2028 देने वाले विद्यार्थी हैं, तो इस खबर को बिल्कुल नजरअंदाज मत कीजिए। अपने स्कूल से संपर्क कीजिए, रजिस्ट्रेशन की जानकारी चेक कीजिए और 9 अक्टूबर 2026 की अंतिम तारीख को ध्यान में रखिए।
घोषणा पत्र क्या है?
घोषणा पत्र (Declaration Form) एक ऐसा लिखित प्रमाण/फॉर्म होता है,जिसमें आप जब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते हो तो उसे रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरी हुई सभी जानकारी उसमें दी हुई रहती है। अगर आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दिए होंगे तो इस घोषणा पत्र में आपका पूरा जानकारी दिया गया है जो आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर भरे थे वह तो आप इसमें अपनी गलती को सुधार कर घोषणा पत्र को फिर सबमिट कर सकते हैं। घोषणा पत्र यही है कि अगर आप इसमें कोई सुधार कर अपने माता-पिता या पेरेंट्स से सिग्नेचर लेकर स्कूल में अगर सबमिट कर देते हो तो दोबारा उसमें सुधार नहीं किया जाएगा और अगर दोबारा कोई गलती पाई जाती है तो उसका जिम्मेदार आप खुद होंगे स्कूल और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति नहीं होगा।
घोषणा पत्र में क्या-क्या रहता है?
विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि जानकारी सही है।
विद्यार्थी/अभिभावक द्वारा दी गई जानकारी सही होने की पुष्टि की जाती है।
स्कूल के प्रधानाचार्य भी संबंधित प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं।
यदि जानकारी गलत या फर्जी पाई जाती
है, तो नियम के अनुसार कार्रवाई हो सकती है।
| हर एक प्रकार के Update के लिए हमारा WhatsApp Group Join करें | Click Now |
